फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Freight Traffic Manager expressed displeasure

Hisar News: क्रू टॉयलेट में सफाई न मिलने पर मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक ने जताई नाराजगी

Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Freight Traffic Manager expressed displeasure
हिसार। रेलवे स्टेशन पर रविवार को जयपुर से मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक मधुकर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां स्पेशल बोगी से उतरते ही उन्होंने निरीक्षण करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्लेटफार्म से लेकर डबल फाटक का निरीक्षण किया। फाटक का निरीक्षण करने के बाद जब वह प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचे तो उन्हाेंने क्रू टॉयलेट का दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें सफाई नहीं मिली। इस पर उन्होंनेे नाराजगी जताई और तुरंत प्रभाव से साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिप्टी एसएस के कार्यालय का निरीक्षण किया और यहां की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उसके बाद मुख्य माल परिवहन प्रबंधक एसएस निहाल सिंह के कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक ली और स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

उन्होंने एसएस कार्यालय में बोर्ड पर लगी पार्सल डिटेल देखी। इस पर उन्होंने पार्सल को बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें जो-जो कमियां मिली उनके साथ चल रहे अधिकारियों ने डायरी में भी नोट की, ताकि उस पर संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन


दो घंटे तक रेलवे स्टेशन पर रुके रहे
मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक मधुकर ने रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक रुके रहे। वह करीब दोपहर 12.15 बजे हिसार पहुंचे थे। उनकी स्पेशल बॉगी कोटा एक्सप्रेस के साथ आई थी। यहां आते ही उन्होंने निरीक्षण शुरू कर दिया। वहीं, स्थानीय अधिकारी भी उनके आने का प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे। हिसार निरीक्षण के बाद वह सातरोड़ और हांसी के लिए रवाना हुए। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-1 पर निरीक्षण करने से पहले डबल फाटक का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों से हिसार यार्ड से सूर्य नगर फाटक सी 3 तक दो किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाने को लेकर चर्चा की। वहीं, सूर्य नगर फाटक सी 3 पर प्वाॅइंट केबिन भी बनाया जाएगा, ताकि एक तरफ से रायपुर लाइन तो दूसरी लाइन सातरोड़ तक चली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन आज रेवाड़ी-भिवानी के बीच रहेगी रद्द
हिसार। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/ लिंक रेक की विलंबता के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनें प्रभावित रहेगी। ट्रेन संख्या 54782, रेवाड़ी-बठिंडा सोमवार को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा रेवाड़ी के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर भिवानी से संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54787, भिवानी-रेवाड़ी सोमवार को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14795, भिवानी-कालका ट्रेन सोमवार को भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय सुबह 4.20 बजे से 2 घंटे देरी अर्थात 06.20 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed