फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chicken Corner owner dies in Urban Estate police station lock-up, judicial inquiry begins

Hisar News: अर्बन एस्टेट थाने के लॉकअप में बंद चिकन कॉर्नर संचालक की मौत, न्यायिक जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chicken Corner owner dies in Urban Estate police station lock-up, judicial inquiry begins

विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना के लॉकअप में बंद एक व्यक्ति की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव सिरसा कलां निवासी सुनील (30) के रूप में हुई है जिसे पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) राजीव कुमार ने थाना पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस के अनुसार सुनील हिसार में सेक्टर-9/11 स्थित मछली मंडी के पास बाबा चिकन कॉर्नर नाम से मीट की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी संध्या ने आरोप लगाया कि सुनील अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसने 26 जून को भी इसकी शिकायत दी थी। संध्या के अनुसार 30 जून को सुनील ने उस पर मीट काटने वाले हथियार से हमला करने का प्रयास किया जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील को हिरासत में लेकर थाना ले आई जहां उसे लॉकअप में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

संध्या ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस ने उसे सूचना दी कि उसके पति की मौत हो गई है। उसने कहा कि उसके पति को किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। संध्या ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं जिनमें छह वर्ष की बेटी और चार वर्ष का बेटा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सीजेएम राजीव कुमार ने थाना पहुंचकर जांच की। उन्होंने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी लॉकअप में बंद दूसरे हवालाती से पूछताछ की तथा मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम न्यायिक अधिकारियों की निगरानी में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा कराया जाएगा।

-----------------
सुनील को हिरासत में लेने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई थी और फिर उसे लॉकअप में बंद किया गया। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी लॉकअप में मौजूद था। रात करीब दो से ढाई बजे के बीच उसने पानी पिया था। सुबह दूसरे बंदी ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लॉकअप खोलकर जांच की तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। चिकित्सक को बुलाकर परीक्षण कराया गया और मामले की सूचना सीजेएम को दी गई। मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
- सुनील कुमार, एएसपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed