फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Change in the menu of mid day meal, students will get to taste jaggery-roti and missi parantha with curd.

Hisar News: मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव, विद्यार्थियों को दही के साथ गुड़-रोटी व मिस्सी के परांठा का स्वाद चखने को मिलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Change in the menu of mid day meal, students will get to taste jaggery-roti and missi parantha with curd.
हिसार। पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों के बच्चों को अब दही के साथ गुड़ व मिस्सी के पराठा का स्वाद चखने को मिलेगा। जोकि पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी है। इसके अलावा पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलने वाला मिड डे मील के मेन्यू में वार के अनुसार बदलाव भी किए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को मौसम के हिसाब से अन्य पौष्टिक व्यंजन मिल सकें। खास बात है कि मिड डे मील के नए शेड्यूल में व्यंजनों में रागी व चने की मात्रा घटाई गई है, जबकि गेहूं व दूध की मात्रा को बढ़ा दिया गया है। क्योंकि ये दोनों चीजें बढ़ते बच्चों के लिए अत्यंत जरूरी है। जबकि सोया चूरा को मेन्यू से हटा दिया गया है। हालांकि निदेशालय की ओर से नए शेड्यूल में मेन्यू की मात्रा पर कैंची भी चलाई गई है।
विज्ञापन


पहली से 8वीं कक्षा में यहां किया गया मिड डे मील सामग्री में बदलाव
नए शेड्यूल के अनुसार पहले सप्ताह के शुक्रवार के दिन बच्चों को गुड़ रोटी के साथ दही का स्वाद चखने को मिलेगा। जबकि पुराने शेड्यूल के अनुसार इसी दिन हलवा और काला चने से बनी सब्जी दी जाती थी, जोकि इस बार हटा दिया गया है। बुधवार के दिन चावल व सफेद चने से बनी सब्जी विद्यार्थियों को मिलेगी, जबकि पुराने शेड्यूल के अनुसार इस दिन सोया पूरी, आलू से बनी सब्जी विद्यार्थियों को दी जाती थी।
विज्ञापन

माह के दूसरे सप्ताह के बुधवार, वीरवार व शुक्रवार के मेन्यू में भी बदलाव
नए शेड्यूल के अनुसार माह के दूसरे सप्ताह के बुधवार को चावल व सफेद चने से बनी सब्जी, वीरवार को पौष्टिक चना दाल खिचड़ी और शुक्रवार को को पौष्टिक मिस्सी परांठा का स्वाद विद्यार्थियों को चखने को मिलेगा। जबकि पुराने शेड्यूल के अनुसार बुधवार को सोया पूड़ी व आलू से बनी सब्जी दी जाती थी। वीरवार को रागी खिचड़ी व शुक्रवार को बेसन से पूड़े विद्यार्थियों को मिड डे मील में दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------शिक्षा निदेशालय की ओर से मिड डे मील में नए बदलाव किए गए है, खास बात है कि इस बार गुड़-रोटी के साथ दही व मिस्सी परांठा का स्वाद चखने को मिलेगा। इस बार निदेशालय ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मिड डे मील का शेड्यूल बनाया गया है।
- निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed