फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Challan of Rs 32 thousand issued for Bullet bike, impounded

Hisar News: बुलेट बाइक का 32 हजार रुपये का चालान काटा, इंपाउंड की

Wed, 11 Dec 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 11 Dec 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Challan of Rs 32 thousand issued for Bullet bike, impounded
बरवाला। यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर के अग्रसेन चौक पर पटाखे बजाने वाले बुलेट चालक का 32 हजार रुपये का चालान काट दिया। यातायात पुलिस के एसआई अशोक कुमार शहर के अग्रसेन चौक पर वाहनों के कागजात जांच रहे थे। इस दौरान एक बुलेट बाइक को उसकी तेज आवाज के चलते रुकवाया गया। जब बाइक के साइलेंसर को चेक किया तो साइलेंसर बदला हुआ था। जिस पर उसका 32 हजार रुपये का चालान कर बुलेट को इंपाउंड कर किया गया। चालान में बाइक का साइलेंसर बदलना, पंजीकरण संबंधी दस्तावेज पूरे न होना शामिल था। इसके अलावा यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले 38 वाहन चालकों के चालान किए। यातायात पुलिस के इंचार्ज एसआई जयबीर सिंह ने वाहन चालकों से अपील कि वे अपने वाहनों के कागजात अपने साथ ही रखें व यातायात के सभी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed