{"_id":"6b048946b8c73b8b04099bf4","slug":"chairpersons-of-17-sub-committees-still-awaiting-charge-25-days-after-their-formation-hisar-news-c-21-hsr1020-997562-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गठन के 25 दिन बाद भी कार्यभार का इंतजार कर रहे 17 सब कमेटियों के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गठन के 25 दिन बाद भी कार्यभार का इंतजार कर रहे 17 सब कमेटियों के चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की सफाई, विकास कार्यों, अतिक्रमण और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से गठित 17 सब कमेटियों के चेयरमैन अभी तक कार्यभार संभालने का इंतजार कर रहे हैं। 29 अक्तूबर को गठन के बावजूद करीब 25 दिन बाद भी कमेटियों ने काम शुरू नहीं किया है।
एजेंडे पर सभी सदस्यों के हस्ताक्षर और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने के कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। वहीं, गठन के दूसरे दिन ही दो कमेटियों के चेयरमैन इस्तीफा दे चुके हैं। इन कमेटियों से उम्मीद थी कि शहर की समस्याओं पर त्वरित फैसले होंगे और नगर निगम के कामकाज में तेजी आएगी। हालांकि, एसटीपी एवं स्टॉर्म वाटर और सोशल वेलफेयर एवं फैमिली आईडी सब कमेटियों के चेयरमैनों के इस्तीफे से इनके संचालन पर भी असमंजस बना हुआ है।
-- -- -- -- -
प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें
प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों, सर्वे में त्रुटियों और अन्य विसंगतियों से परेशान लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए अलग सब कमेटी बनाई गई है। इसका चेयरमैन वार्ड सात के पार्षद मनोहर वर्मा को बनाया गया है। कमेटी के सक्रिय होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन काम शुरू नहीं होने से शिकायतकर्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कमेटियां सक्रिय होंगी तभी जनता को मिलेगा लाभ
सामाजिक कार्यकर्ता गोपीचंद, देवेंद्र सिंह और नरेश कुमार का कहना है कि सब कमेटियों को विधिवत कार्यभार संभालकर नियमित बैठकें करनी चाहिए और अधिकारियों से जवाबदेही तय करनी चाहिए। इससे जनता की शिकायतों का जल्द समाधान हो सकेगा। पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि सामान्य तौर पर 15 दिन में नोटिफिकेशन जारी हो जाता है, लेकिन इस बार 25 दिन बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो अधिकारियों और मेयर से जवाब मांगा जाएगा।
-- -- -- -- -
पार्षद नियमित रूप से लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवा रहे हैं। सब कमेटियों से संबंधित नोटिफिकेशन भी जल्द जारी हो जाएगा।
- प्रवीण पोपली, मेयर, नगर निगम।