फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   central permission grant Eveation hub Start

केंद्र की अनुमति मिलते शुरू कराएंगे एविएशन हब का काम

Sun, 09 Apr 2017 12:29 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 09 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
central permission grant Eveation hub Start
Chief Minister with BJP Members
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिलते ही यहां एविएशन हब का काम शुरू करा दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि 43 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है। चंडीगढ़ से सिरसा जाते समय सीएम मनोहर लाल कुछ समय के लिए हिसार एयरपोर्ट पर रुके।
विज्ञापन


सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, मनदीप मलिक, सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, बरवाला मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने सीएम का अभिनंदन किया। मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि इंटरनेेशनल एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार की प्रस्ताव भेजा हुआ है। केंद्र की अनुमति के बाद यहां एविएशन हब का काम भी शुरू हो जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि करीब 43 प्रतिशत सीएम घोषणाओं को पूरा करा दिया गया है। अन्य घोषणाओं पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। विकास कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास के काम की गुणवत्ता भी तय कर रहे हैं। सीएम से असंतुष्टों के बारे में सवाल किया गया तो वह हंसते हुए सवाल को टालकर बोले, यह आपकी खबर है। ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने संगठन के बारे में ली जानकारी
सीएम मनोहर लाल ने संगठन के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह प्रोग्राम 13 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे। सीएम ने विकास कार्यों के बारे में भी फीडबैक लिया।

यहां की चाय लिखी थी तो मिल रही...
सीएम को हेलीकाप्टर से उतरकर भाजपा लीडर्स का अभिवादन स्वीकारने के बाद दूसरे हेलीकाप्टर की ओर रवाना होने लगे। सीएम ने कहा 10 बजे का समय था, लेट हो रहा हूं। सीएम आगे बढ़ने लगे तो हेलीकॉप्टर के पायलट ने कहा कि 5-7 मिनट का समय लगेगा। सीपीएस बोले, तब तक चाय पी लो। इस बीच मनदीप मलिक ने कहा कि जिस समय जो होना हो, वह तय होता है। सीएम गीता का ज्ञान देते हुए बोले, हां गीता में भी यही लिखा है कि भाग्य में जो लिखा होगा, वह आपको मिलेगा। यहां की चाय लिखी थी तो मिल रही है।


अधिकारी भी रहे मौजूद..
इस दौरान  मौके पर आयुक्त राजीव रंजन, डीसी निखिल गजराज, एसपी राजेंद्र कुमार मीणा, एडीसी एएस मान, एसडीएम परमजीत सिंह चहल, निगम आयुक्त अशोक कुमार बंसल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश सुरलिया, अनिल गोदारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed