{"_id":"68bc9e6b8addea08ad00ff92","slug":"central-government-should-make-the-maximum-rate-of-income-tax-20-percent-garg-hisar-news-c-21-hsr1020-704515-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार इनकम टैक्स अधिकतम दर 20 प्रतिशत करे : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार इनकम टैक्स अधिकतम दर 20 प्रतिशत करे : गर्ग
Sun, 07 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में सेक्टर-14 के एक निजी रेस्तरां में व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जीएसटी और इनकम टैक्स को सरल बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने इनकम टैक्स की अधिकतम दर को 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने की मांग की, ताकि अधिक लोग टैक्स देने के लिए प्रोत्साहित हों।
गर्ग ने कहा कि 2017 में लागू जीएसटी की दरें अनुचित थीं और इससे व्यापारी व आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने सुझाव दिया कि जीएसटी की वर्तमान दरों 5% व 18% के बजाय समान दर 12% लागू की जाए और अधिकतम जीएसटी को 40% से घटाकर 28% किया जाए।बैठक में पवन गर्ग, राजेंद्र बंसल, हीरालाल शर्मा, अशोक नारंग, राजेंद्र ठकराल सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। संवाद