{"_id":"66314c7b24ea5ee2fd0e9eb6","slug":"cbse-wso-team-won-bronze-medal-in-basketball-tournament-hisar-news-c-21-hsr1020-371996-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बास्केटबाल टूर्नामेंट में सीबीएसई डब्ल्यूएसओ टीम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बास्केटबाल टूर्नामेंट में सीबीएसई डब्ल्यूएसओ टीम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
बास्केटबाल में कांस्य पदक विजेता सीबीएसई की टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी व पदक के साथ।
हिसार। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई अंडर-17 बास्केटबाल टूर्नामेंट में सीबीएसई टीम ने कांस्य पदक जीता है। वहीं पहले स्थान पर हरियाणा, दूसरे स्थान पर दिल्ली की टीम रही। प्रतियोगिता में सीबीएसई डब्ल्यूएसओ टीम के प्रीसिडियम स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र सुहान कपिल ने बेहतर प्रदर्शन किया। कांस्य पदक की विजेता टीम के कोच रोहित ठाकुर व प्रबंधक विनोद कुमार व ऋषि अवस्थी रहे। इस प्रतियोगिता में पंजाब, राजस्थान, बंगाल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, केंद्रीय विद्यालय आदि टीमों ने भाग लेते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। सीबीएसई टीम का मुकाबला सीआईएससीई के साथ हुआ। इसमें सीबीएसई की टीम ने 42-21 के स्कोर से जीत हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया।
पहले ही मैच में हरियाणा महिला हॉकी टीम को मिली हार
हिसार। रांची में सोमवार से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 शुरू हुई। पहले ही मैच में हरियाणा टीम को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा टीम का ओडिशा के साथ मैच खेला गया। मगर इसमें हरियाणा की टीम 4-1 से हार गई। हरियाणा टीम में हिसार से 10 बेटियां दमखम दिखा रही हैं। इनमें कप्तान नीलम, ज्योति, प्रीति, पूजा मलिक, कीर्ति, मनीषा, भतेरी, पिंकी, शशि खासा और सीमा शामिल हैं।