फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CBSE 10th result, hisar

98.98 प्रतिशत रिजल्ट, राज्य में 14वें नंबर पर हिसार

Sun, 29 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 29 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th result, hisar
98.98 प्रतिशत रिजल्ट, राज्य में 14वें नंबर पर हिसार - फोटो : bureau

जिले के 98.98 फीसदी होनहारों ने सीबीएसई के दसवीं के रिजल्ट में सफलता पाई है। इसके बावजूद राज्य में 14वें स्थान पर जिला रहा है। हालांकि इस बार रैंकिंग में सुधार हुआ है। पिछली बार हिसार 97.71 फीसदी के बाद भी राज्य में सबसे आखिरी स्थान पर रहा था। इस बार प्रतिशतता के साथ रैंकिंग में भी थोड़ा सुधार हुआ है।

विज्ञापन


इस बार जिले से 4 हजार 900 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से कुल 4 हजार 850 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। पलवल जिले का रिजल्ट सबसे अधिक 100 फीसदी रहा। हालांकि बहादुरगढ़ और नारनौल का रिजल्ट भी 100 फीसदी है। वहीं इस बार 97.64 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पानीपत सबसे फिसड्डी रहा है।
विज्ञापन


लड़कियों ने मारी बाजी
जिले में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। जिले में लड़कियों का परीक्षा परिणाम लड़कों से बेहतर रहा है। इस बार परीक्षा में 99.23 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 98.81 रहा। इस बार जिले से 2 हजार 947 लड़कों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2 हजार 912 लड़के पास हुए। तथा कुल 1 हजार 953 लड़कियां परीक्षा में बैठी थी, जिनमें से 1 हजार 938 ने परीक्षा में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होनहारों ने सुधारी जिले की रैंकिंग-
सीबीएसई के दसवीं के शानदार रिजल्ट बाद विद्यार्थियों ने खूब जश्न मनाया। जश्न के इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी शरीक हुए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। शहर के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल की। न्यू लाहौरिया स्कूल के 33 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए हासिल हुई। होनहार विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के कारण ही हमारी रैंकिंग में सुुधार हो सका। वहीं इस बार कुल 4900 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से केवल 50 विद्यार्थी ही फेल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed