{"_id":"64208fe5694c909ba40d3097","slug":"cash-worth-rs-15-crore-kept-in-malkhana-income-tax-department-gave-two-days-time-hisar-news-c-21-hsr1013-90444-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी मालखाने में रखी, आयकर विभाग ने दिया दो दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी मालखाने में रखी, आयकर विभाग ने दिया दो दिन का समय
विज्ञापन
हिसार। मय्यड़ गांव के पास शुक्रवार देर रात को एक कार से बरामद हुए डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी को मालखाने में रखवा दिया गया है। वहीं, मामले की जांच कर रही आयकर विभाग की टीम ने चारों लोगों को नकदी का प्रमाण देने के लिए दो दिन का समय दिया है। दो दिन के दौरान जिन लोगों के रुपये हैं उन्हें प्रमाण पत्र देना होगा कि ये रुपये किसी काम के लिए और कहां से लेकर आए थे। अगर, प्रमाण नहीं दे पाए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूटकेस के अंदर मिले थे रुपये
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली की सिरसा की तरफ से एक कार में करोड़ों रुपये की नकदी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने गांव मय्यड़ के पास नाका लगाया। शुक्रवार देर रात को शहर की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रुकवाया। जब कार की तलाशी ली गई तो डिग्गी के अंदर रखे हुए सूटकेस के अंदर से डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी मिली थी। कार सवार निवासी राकेश बंसल, संजय गर्ग, दिल्ली निवासी दीपक और विनय सवार थे। कार से रुपये बरामद होने के बाद एसटीएफ ने सदर थाना पुलिस और आयकर विभाग को सूचना दी। पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों ने रुपये कब्जे में लेकर जांच आरंभ की थी। आयकर विभाग की टीम ने लोगों को दो दिन का समय दिया है।