फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash worth 1.56 crore seized from a car in Hansi; three people detained.

Hisar News: हांसी में कार से 1.56 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, तीन लोग हिरासत में

Fri, 09 Oct 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cash worth 1.56 crore seized from a car in Hansi; three people detained.
जांच के दौरान कार पर रखी बरामद डेढ़ करोड़ की रा​​शि। स्रोत : पुलिस
हांसी। शहर में बुधवार रात जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.56 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। कार में सवार सिरसा के मोहित व सुरेंद्र और फतेहाबाद के साहब सिंह को हिरासत में लिया लेकिन नकदी के स्रोत के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में पुलिस टीम नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जींद बाईपास की ओर से सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दौरान कार में रखे दो बैगों से 1,56,49,500 रुपये बरामद हुए। कार सवार नकदी के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। नकदी को जब्त कर मालखाने में रखवा दिया है। जांच के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed