{"_id":"6668aabc21beb2ff3c0611e6","slug":"case-registered-against-3-including-one-named-for-assaulting-tanker-driver-hisar-news-c-21-hsr1005-399369-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टैंकर चालक के साथ मारपीट करने पर एक नामजद सहित 3 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टैंकर चालक के साथ मारपीट करने पर एक नामजद सहित 3 पर मामला दर्ज
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव मोहब्बतपुर से मोड़ाखेड़ा रोड पर पट्रोल-डीजल के टैंकर चालक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 2 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी निवासी सोनू ने बताया कि वह पट्रोल-डीजल का टैंकर चलाने का काम करता है।
10 जून को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह पट्रोल-डीजल डालने के लिए गांव चौधरीवाली के पंप पर जा रहा था। जब वह गांव मोहब्बतपुर के बस अड्डे से आगे निकला तो एक सफेद गाड़ी उसके आगे आकर रुकी। उसमें से 3 व्यक्ति उतरे और उन्होंने उसे गाड़ी से नीचे उतारकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वह भागने लगा तो उन्होंने उसे रोककर फिर मारपीट शुरू कर दी। वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वालों में एक विंद्र फगेड़िया था, जोकि दूध की डेयरी में काम करता है। पुलिस ने सोनू के बयान के आधार पर विंद्र फगेड़िया को नामजद करते हुए दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।