{"_id":"65336b9a02fa3409a504c327","slug":"case-of-family-dispute-in-hisar-husband-killed-his-wife-by-hitting-her-with-brick-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में पारिवारिक विवाद का मामला: पति ने पत्नी को ईंट मारकर मौत के घाट उतारा, शव को झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में पारिवारिक विवाद का मामला: पति ने पत्नी को ईंट मारकर मौत के घाट उतारा, शव को झाड़ियों में फेंका
Sat, 21 Oct 2023 11:46 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:46 AM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगाली मोहब्बतपुर निवासी अमित की शादी अनीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति और पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। इसी अनबन के चलते दोनों के बीच झगड़ा होता था। 15 अक्तूबर को अमित ने तैश मे आकर पत्नी अनीता के सिर पर ईंट से वार किया।
विज्ञापन
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिसार के मंगाली मोहब्बत गांव के रहने वाले अमित ने अपनी पत्नी 30 वर्षीय अनीता की अनबन के चलते ईंट मारकर हत्या की थी। हत्या करने के बाद उसके शव को कार में डालकर तोशाम के पास झड़ियों में फेंक दिया। पांच दिन के बाद शव गली सड़ी हालत में मिला। सदर थाना पुलिस ने शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पति अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगाली मोहब्बतपुर निवासी अमित की शादी अनीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति और पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। इसी अनबन के चलते दोनों के बीच झगड़ा होता था। 15 अक्तूबर को अमित ने तैश मे आकर पत्नी अनीता के सिर पर ईंट से वार किया। उसके बाद उसकी ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रात को उसने शव को कार में डाला और तोशाम के पास झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद घर गया 19 अक्तूबर को पत्नी की सदर थाना में गुमशुगदमी की रपट दर्ज करवा दी। बाद में पुलिस को शक हुआ तो अमित से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बता दिया। शुक्रवार को अमित की निशानदेही पर शव को बरामद किया।
विज्ञापन
