{"_id":"6509e1c65d3c3b608a0832ce","slug":"case-of-death-of-laborer-rinku-in-khedar-thermal-plant-hisar-news-c-21-hsr1020-222303-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मृतक के परिवार को 35 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के फैसले पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मृतक के परिवार को 35 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के फैसले पर बनी सहमति
Tue, 19 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक के शव को ले जाते परिजन।
एचआई 21, 22 और 23
खेदड़ थर्मल प्लांट में मजदूर रिंकू की मौत का मामला
पिछले 25 घंटे से चल रहा कर्मचारियों का धरना समाप्त, रिंकू के शव का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ के कोल हैंडलिंग प्लांट में सोमवार रात को हुए हादसे में गांव खेड़ी लोहचब निवासी 24 वर्षीय रिंकू की मौत मामले में परिजनों ने दूसरे दिन शव उठाया। कर्मचारी मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े थे। प्रशासन के साथ दिनभर चली वार्ता के बाद शाम को सहमति बनी। उसके बाद परिजन शव को प्लांट से उठा कर गांव ले गए और अंतिम संस्कार किया।
मंगलवार सुबह कर्मचारी और मृतक के परिजन प्लांट के गेट के सामने एकत्रित हुए। मृतक के परिजनों ने कर्मचारी नेताओं के साथ मुआवजा व नौकरी दिए जाने की मांग को दोहराया। सुबह करीबन साढ़े ग्यारह बजे प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे व धरनारत्त लोगों को एसडीएम कार्यालय में बातचीत के लिए न्योता दिया। करीबन 12 बजे एसडीएम विजया मलिक की मौजूदगी में लेबर विभाग के अधिकारी, थर्मल के अधिकारियों के साथ मृतक रिंकू के परिजनों व संगठन के नेताओं के बीच एसडीएम कार्यालय में बातचीत आरंभ हुई। करीबन दो घंटे चली बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई व मृतक रिंकू के परिजन तथा कर्मचारी नेता बैठक को छोड़कर चले गए व प्लांट के गेट पर जाकर बैठ गए। शाम सवा चार बजे दूसरे दौर की बातचीत करीबन डेढ़ घंटे होने के बाद सिरे चढ़ पाई। जिसमें मृतक रिंकू के परिजनों को 35 लाख रुपयों का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को प्लांट में नौकरी देने पर सहमति बनी। देर शाम मृतक रिंकू के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
-एसडीएम विजया मलिक ने की घोषणा
परिजनों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समझौते के बाद एसडीएम विजया मलिक, थर्मल प्लांट के चीफ सुरेंद्र मित्तल, डीएसपी कप्तान सिंह, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे व मुआवजा राशि व परिवार के सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। जो 35 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जानी है उसमें से 12 लाख रुपये की राशि का एक चेक मौके पर ही परिजनों को सौंप दिया गया है। जोकि जिस कंपनी में मृतक रिंकू कार्य करता था उसकी तरफ से दिया गया है। परिवार के एक सदस्य को फिलहाल अनुबंध के आधार पर नौकरी दी जाएगी व इस दौरान एसपीजीसीएल पर प्रपोजल डालकर उसे नियमित करवाया जाएगा।