फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against SPO accused of firing in Beed Babaran, police will arrest him if he is found fit

Hisar News: बीड़ बबरान में गोलीकांड के आरोपी एसपीओ पर केस, फिट होने पर पुलिस करेगी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against SPO accused of firing in Beed Babaran, police will arrest him if he is found fit
हिसार। बीड़-बबरान की एक ढाणी में घरेलू कलह के बाद गोलीकांड में घायल दंपती गुरप्रीत कौर व लवप्रीत अभी निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शराब पीने से रोकने पर इन्हें गोली मारने वाला लवप्रीत का पिता सेवानिवृत्त फौजी व एसपीओ कश्मीर सिंह भी अभी भर्ती है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने लवप्रीत की शिकायत पर कश्मीर सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात स्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर और डोडा बंदूक बरामद की थी। आरोपी के फिट होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक एक गोली लवप्रीत के फेफड़े और दूसरी उसके पेट और कमर के हिस्से के आर-पार हो गई थी। वहीं गुरप्रीत के फेफड़ों के अंदर गोली फंसी थी। सोमवार शाम ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने गोली को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस को दिए बयान में लवप्रीत ने बताया कि रविवार सुबह पिता घर आए थे और आते ही शराब पीने लगे। जब मैंने और पत्नी गुरप्रीत ने शराब पीने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद गुस्से में कार लेकर घर से निकले। कार खेत में फंसने के कारण वह दोबारा से घर गया और अलमारी से रिवाॅल्वर निकाली। कश्मीर ने एक गोली पुत्रवधू और दो गोली बेटे पर चलाई। आवाज सुनकर लोग आए और कश्मीर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed