फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against 6 including the then secretary in Barwala street light scam

बरवाला स्ट्रीट लाइट घोटाले में तत्कालीन सचिव सहित 6 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 6 including the then secretary in Barwala street light scam
बरवाला (हिसार)। नगर परिषद स्ट्रीट लाइट घोटाले में तत्कालीन सचिव सहित छह पर केस दर्ज किया गया है। ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद मौजूदा सचिव गौरव शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने तत्कालीन सचिव मोहन लाल, पालिका अभियंता जयवीर, प्रधान प्रोमिला बादल, कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर, विद्युत निरीक्षक संदीप कुमार, व फर्म मैसर्ज मुकेश कुमार ठेकेदार पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका ने वर्ष 2018 में शहर के मुख्य मार्ग व अन्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर एक टेंडर जारी किया गया था। 4 करोड़ रुपये की राशि का यह टेंडर हिसार की एक कंपनी के नाम था। टेंडर के बाद कंपनी की ओर से शहर में स्ट्रीट लाइट लगा दी गई। मगर, पार्षद जगदीश गुलाटी व अनिल संदूजा ने इन लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सीएम विंडो व उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम ने मामले की जांच की थी, जिसमें उक्त सभी लोग दोषी मिले थे।
विज्ञापन

जनपरिवाद समिति की बैठक में उठा था मामला
पिछले दिनों हिसार में 21 सितंबर को हुई जनपरिवाद समिति की बैठक में विधायक जोगीराम सिहाग ने भी यह मामला उठाया था और इसमें कार्रवाई की मांग की थी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में दो दिनों में कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में मिलीं अनियमितताएं
- 1.18 करोड़ रुपये के कार्य को रिवाइज कर 3.98 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया गया, जबकि इस मामले में सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर टेंडर रि-कॉल किया जाना था।
- बिना थर्ड पार्टी रिपोर्ट के एजेंसी को 97 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया गया।
- जांच में मौके पर 334 एलईडी कम मिलीं और खंभों की फाउंडेशन भी नियमानुसार नहीं मिली।
- इस कार्य में विभाग को आर्थिक हानि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed