फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Carpenter's body found in canal; four, including his wife, accused of murder.

Hisar News: नहर में मिला कारपेंटर का शव, पत्नी सहित चार पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Carpenter's body found in canal; four, including his wife, accused of murder.
आजाद (फाइल फोटो) मृतक
हिसार। आजाद नगर में रह रहे कारपेंटर आजाद (38) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सरसाना माइनर से बरामद हुआ। परिजनों ने उसकी पत्नी पिंकी सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरवाला निवासी संजय ने बताया कि उसका भाई आजाद बरवाला के वार्ड नंबर 5 में रहता था और कारपेंटर का काम करता था। करीब दो वर्ष पहले उसकी पत्नी पिंकी पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पिंकी ने आजाद को फोन कर दोबारा साथ रहने की बात कही। उसकी शर्त थी कि आजाद को उसके साथ हिसार में रहना होगा। इसके बाद आजाद आजाद नगर क्षेत्र में पिंकी के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आजाद दो परिचितों के साथ बालसमंद नहर पर गया था। कुछ देर बाद दोनों व्यक्ति आजादनगर थाने पहुंचे और उसके पानी में बह जाने की जानकारी दी। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। रात करीब नौ बजे सरसाना माइनर से आजाद का शव बरामद हुआ।

परिजनों ने आजाद की हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पत्नी पिंकी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed