फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car tire burst, hit the divider and overturned on the car coming from the other side, 8 injured

Hisar News: कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ से आ रही कार पर पलटी, 8 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Car tire burst, hit the divider and overturned on the car coming from the other side, 8 injured
हिसार। सिरसा हाईवे पर रविवार सुबह 11.30 बजे भैंस अनुसंधान केंद्र के सामने शहर की तरफ से जा रही कार का टायर फट गया। असंतुलित कार डिवाइडर से टकराते हुए अग्रोहा की तरफ से आ रही एक कार पर पलट गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार दो बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने कारों के शीशे और खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। घायलों में पांच दुर्जनपुर और 3 राजस्थान के सिद्धमुख के रहने वाले हैं। दो युवकों की हालत गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचाराधीन दुर्जनपुर निवासी सुधीर ने बताया कि रविवार सुबह मां सुनहेरी देवी, पत्नी कांता, बेटी सुशीला और बेटे कर्मबीर के साथ कार से बुआ से मिलने के लिए डाबड़ा गांव जा रहे थे। जब भैंस अनुसंधान केंद्र के सामने पहुंचे तो अचानक दूसरी तरफ से कार डिवाइडर से टकराने के बाद हमारी कार पर पलट गई, जिस कारण दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। सिर में चोट लगने के कारण बेहोश हो गया। टक्कर लगने से सुधीर की कार में सवार सभी घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार में सवार राजस्थान के सिद्धमुख निवासी सत्यवीर, राजेश और पंकज घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। सत्यवीर और राजेश की हालत गंभीर बनी है हुई।
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल लेकर आने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक कार का टायर फटने से वह दूसरी तरफ जा कार पर पलट गई। दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार के शीशे तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिये घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed