फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Canter collided with a roadside tree, migrant laborer died, three people injured

Hisar News: सड़क किनारे पेड़ से टकराया कैंटर, प्रवासी मजदूर की मौत, तीन लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Canter collided with a roadside tree, migrant laborer died, three people injured
बास। क्षेत्र के गांव भाटोल जाटान के पास वीरवार को सीमेंट से भरा कैंटर सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ से टकरा गया। हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई जबकि दो मजदूर समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल मजदूर विजय के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बिहार के सिरसिया निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह महम में गाड़ियों में सीमेंट भरने व उतारने का काम करता है। वीरवार को वह, मुकेश व महेंद्र महम से सीमेंट लेकर भाटोल जाटान जा रहे थे। गाड़ी को ड्राइवर जितेंद्र चला रहा था। वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव भाटोल जाटान के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी में मधुमक्खियां घुस गईं। चालक ने उसे हटाने का प्रयास किया तो गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और कैंटर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को कैंटर से बाहर निकाला और हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए हिसार रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed