फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campaign to remove hoardings and banners of leaders started

Hisar News: नेताओं के होर्डिंग और बैनर उतरवाने का अभियान शुरू

Mon, 18 Mar 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove hoardings and banners of leaders started
हांसी आचार संहिता के दौरान राजनीतिक होर्डिंग्स को हटाता हुआ कर्मचारी। 
हांसी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। इसलिए शनिवार दोपहर से स्थानीय नगर परिषद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। एमसीसी का पालन करवाने के लिए नगर परिषद कर्मियों ने शहर में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर और होर्डिंग को उतार दिया। इन्हें ट्रैक्टर ट्राॅली में डालकर कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

शहर में बड़सी गेट, तिकोना पार्क, शहीद पार्क, जीटी रोड, आंबेडकर चौक सहित अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग और बैनर उतारे गए लेकिन नगर परिषद के यूनीपोल पर लगे होर्डिंग्स को अभी नहीं उतारा गया है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि पत्र मिलने पर सोमवार को यूनीपोल से भी प्रचार सामग्री हटाई जाएगी।
विज्ञापन

नहीं मानने पर होगी कानूनी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही देश और प्रदेश में एमसीसी लागू हो चुकी है। इस कारण नगर परिषद की ओर से शहर में लगे होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटाया जा रहा है। आगामी चार जून तक निर्धारित स्थान के अलावा किसी को अन्य किसी भी जगह पर होर्डिंग नहीं लगने दी जाएगी। अगर कोई होर्डिंग लगाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed