{"_id":"66b7cef34cb4f2417c00f079","slug":"called-whatsapp-and-demanded-extortion-of-rs-2-crore-hisar-news-c-21-hsr1020-440675-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: व्हाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: व्हाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी
विज्ञापन
हिसार। महिंद्रा शो रूम पर गोलीबारी और रंगदारी मांगने के ठीक डेढ़ माह बाद फिर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अब तोशाम रोड स्थित एक मेडिकल हॉल संचालक से व्हाट्सएप पर वॉयस कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम रवि गोदारा बताया है। वाॅयस काल एक विदेशी नंबर से की गई।
पीड़ित सेक्टर 16-17 निवासी राकेश ने शनिवार को सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। व्यापारियों ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को भी अवगत कराया है। राकेश को तीन दिन पहले फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस पर उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया। धमकी देने वाले ने शनिवार को व्हाट्सएप कॉल कर दोबारा 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पीडि़त ने हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग को अवगत कराया। इसके बाद गर्ग ने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को फोन किया। राकेश ने इस बारे में लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है।
वर्जन
राकेश से रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। ऑटो मार्केट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नई घटना आ गई। मैंने पुलिस अधीक्षक को फोन किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बजरंग गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल
रंगदारी मांगना किसी सूरत में सहन नहीं होगा। इस बारे में पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। जल्द से जल्द आरोपी नहीं पकड़े गए तो सीएम को भी मामले से अवगत कराया जाएगा। मैं पूरी तरह से व्यापारियों-शहरवासियों को साथ हूं।
गौतम सरदाना, निवर्तमान मेयर, हिसार
जून में मांगी थी रंगदारी...
24 जून को हिसार ऑटो मार्केट में महिंद्रा शोरूम पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद 25 जून को बदमाशों ने दो कारोबारियों को व्हाट्सएप कॉल व वाॅयस मैसेज भेजकर दोनों से दो-दो करोड़ की करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी काला खैरमपुरिया को विदेश से लाकर गिरफ्तार किया है। फायरिंग करने के आरोपी बदमाशों की एंनकाउंटर में मौत हो चुकी है।