Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Called the protesting students, assured only to increase the fees by 10%
{"_id":"648a1105196359467b0d0854","slug":"called-the-protesting-students-assured-only-to-increase-the-fees-by-10-hisar-news-c-21-1-hsr1033-157547-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धरना दे रहे विद्यार्थियों को बुलाया, 10% फीस बढ़ोतरी करने का ही भरोसा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धरना दे रहे विद्यार्थियों को बुलाया, 10% फीस बढ़ोतरी करने का ही भरोसा दिया
एचएयु में वीसी आफिस के बाहर छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
Link Copied
हिसार। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 150 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी और पीएचडी में स्कॉलरशिप घटाने के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी नारेबाजी कर विरोध जताया। कुलपति कार्यालय के बाहर धरना देकर फीस कम करने की मांग की। बुधवार को डीन पीजी व वीएस के ओएसडी के विद्यार्थियों को बातचीत के लिए बुलाया। जिसमें अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि फीस को पहले की तरह दस प्रतिशत ही बढ़ाया जाएगा। पीएचडी की स्कॉलरशिप भी बहाल की जाएगी
विज्ञापन
एचएयू में धरने पर बैठे विद्यार्थी विकास ने बताया कि एचएयू ने प्रोस्पेक्टस में स्नातक डिग्री की फीस में 65 प्रतिशत से लेकर 153 प्रतिशत फीस की बढ़ोतरी कर दी है। जिसे वापस लिया जाए। पीएचडी के छात्रों का वजीफा 10 हजार से घटाकर 4 हजार रुपये किया है। इसे पहले की तरह 10 हजार रुपये किया जाए। एमएससी के बच्चों का वजीफा को 6 हजार से घटाकर 2 हजार रुपये कर दिया है। इसे पहले की तरह 6 हजार रुपये किया जाए। विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस बढ़ोतरी के मामले में पंजाब विश्वविद्यालय का उदाहरण दे रहा है, जबकि वहां फीस बढ़ाने के बजाय घटाई गई है। विद्यार्थियों ने कहा जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।