{"_id":"6ab01896a3eb0862300b8f41","slug":"call-received-from-an-unknown-number-caller-said-i-am-fine-police-reached-gogamedi-hisar-news-c-21-hsr1005-956003-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अज्ञात नंबर से आया फोन, बोला- मैं ठीक हूं<bha>;<\/bha> गोगामेड़ी पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अज्ञात नंबर से आया फोन, बोला- मैं ठीक हूं<bha>;</bha> गोगामेड़ी पहुंची पुलिस
विज्ञापन
हिसार। गांव चिड़ौद के सरपंच प्रतिनिधि मोलूराम के लापता होने के मामले में रविवार को परिजनों को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा, मैं ठीक हूं।
परिजनों के मुताबिक आवाज मोलूराम जैसी थी। मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर लोकेशन राजस्थान के गोगामेड़ी मेले की मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें और परिजन गोगामेड़ी पहुंचे और मोलूराम की तलाश शुरू कर दी।
सरपंच प्रतिनिधि के परिजन सुनील मेहरा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक रिश्तेदार के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ आवाज साफ नहीं आ रही थी, लेकिन फोन करने वाले ने खुद के ठीक होने की बात कही और फोन काट दिया।
विज्ञापन
रिश्तेदार ने तुरंत परिवार को सूचना दी और बताया कि आवाज मोलूराम जैसी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन गोगामेड़ी मिली। इसके बाद पुलिस और परिजन वहां रवाना हो गए।
यह है मामला
गांव की सरपंच बाला देवी ने बताया कि सरपंच बनने के बाद से गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। पूर्व में ग्राम सभा से आंबेडकर पार्क का प्रस्ताव पारित होने पर आरोपियों ने उसके पति मोलूराम और बेटे के साथ मारपीट की थी। इस मामले में थाना आजाद नगर में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोप है कि आरोपी गांव में अवैध नशे और चिट्टे का धंधा करता है। करीब तीन महीने पहले मोलूराम और ग्रामीणों की ओर से चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के कारण वह जेल गया था। जेल से छूटने के बाद से आरोपी लगातार उसके पति का पीछा कर रहे हैं और जान से मारने का मौका तलाश रहे हैं। बाला देवी के अनुसार, 16 सितंबर सुबह 11:57 बजे मोलूराम ने अपने मोबाइल नंबर से गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि आरोपी लगातार उनका पीछा कर परेशान कर रहे हैं और गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। ऑडियो संदेश के बाद से ही उनका मोबाइल बंद आ रहा है।