फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cabinet Minister Ranbir Gangwa said that the roads damaged by waterlogging will be repaired this month

Hisar News: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा बोले-इस माह दुरुस्त होंगी जलभराव से टूटीं सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Ranbir Gangwa said that the roads damaged by waterlogging will be repaired this month
हिसार। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जा चुके हैं। जलभराव वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य भी इसी माह के भीतर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि पेचवर्क सहित सभी सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य तेजी से चल रहे हैं। जलभराव से प्रभावित सड़कों की पहचान कर ली गई है, और उन पर भी काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित सभी संबंधित विभागों को सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। अक्तूबर महीने में अधिकांश सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि जलभराव की समस्या के चलते कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। अधिकांश स्थानों से पानी की निकासी कर दी गई है, जबकि कुछ स्थानों पर अब भी जलभराव है, जिन्हें जल्द ही खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 2410 सड़कों के निर्माण कार्यों की घोषणा की गई थी, जिनमें से अधिकांश पर काम शुरू हो चुका है। साथ ही खेतों से पानी निकासी के लिए भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वच्छ जल आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी पर खुद कांग्रेसी ही उठा रहे सवाल
कांग्रेस में अध्यक्ष व सीएलपी लीडर की नियुक्ति पर उठे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस खुद आंतरिक गुटबाजी का शिकार है। पार्टी में कई गुट हैं। सैलजा, रणदीप, भूपेंद्र हुड्डा, बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अजय यादव और संपत सिंह जैसे नेता एक-दूसरे के फैसलों पर ही सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक संगठित पार्टी नहीं रह गई है और जनता का विश्वास अब कांग्रेस से उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed