{"_id":"66901d47b366cc62290f2d26","slug":"by-providing-land-ownership-people-were-transformed-from-tenants-to-owners-dr-kamal-gupta-hisar-news-c-21-hsr1020-419072-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-स्वामित्व प्रदान कर लोगों को किरायेदार से बनाया मालिक : डॉ. कमल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-स्वामित्व प्रदान कर लोगों को किरायेदार से बनाया मालिक : डॉ. कमल गुप्ता
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि शहरी क्षेत्र व लाल डोरे में वर्षों से लोग जिस जमीन पर दुकान व मकान बनाकर रह रहे थे उन्हें भाजपा सरकार ने मालिकाना हक प्रदान कर किरायेदार से मालिक बनाने का काम किया है। वे वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय स्वामित्व प्रमाण पत्र व जमीन रजिस्ट्री वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी भू-स्वामी योजना व शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के अंतर्गत आने वाले भू मालिकों को प्रमाणपत्र व जमीन की रजिस्ट्री वितरित की। यह योजना उनके शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के समय शुरू हुई हैं थी। 22 हजार लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था, जिसमें से 11 हजार आवेदन स्वीकार किए गए। 6 हजार लोगों को मालिकाना हक दिया गया। इसके पश्चात इस पॉलिसी में सुधार करके नगर निगम के साथ-साथ अन्य विभागों की जमीन पर 20 वर्षो से रह रहे किरायेदारों को लाभ देने की योजना बनाई गई। कलेक्टर रेट पर लाभार्थियों को मालिकाना हक दिया जा रहा है। प्रदेश के शहरों के 15 हजार पात्र परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा रहे हैं। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, अनिल मानी, निवर्तमान पार्षद मनोहर लाल, जयप्रकाश, पिंकी शर्मा, राजपाल मांडू मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री से मिले हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स
हिसार। हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा के विभिन्न जिलों के हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मिले। इस दौरान हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स ने अपनी सेवाएं नियमितिकरण की पॉलिसी जारी करने सहित अन्य मांगों बारे कैबिनेट मंत्री डॉ. गुप्ता को ज्ञापन सौपा। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आश्वासन देते हुए हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स की मांगों को लेकर बैठक रखने को कहा है। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी से संयुक्त सचिव जसबीर सिंह, हिसार प्रधान सुमित कुमार, फतेहाबाद प्रधान प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, सतबीर, बलविंद्र सिंह, राहुल शर्मा, अशोक मौजूद रहे।