{"_id":"d4912b31aa3a43e11fbb7b1bee3d1335","slug":"but-then-lightning-struck-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल पर फिर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल पर फिर गिरी गाज
hisar
Updated Tue, 29 Apr 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में हुए छेड़छाड़ मामले में जेल जा चुके प्रिंसिपल राजेंद्र सचदेवा पर एक बार फिर गाज गिर गई है। जमानत पर बाहर आने के बाद प्रिंसिपल का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर कैथल से आए शिक्षक शंकर लाल सहगल ने सोमवार को प्रिंसिपल के रूप में पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
नए प्रिंसिपल शनिवार दोपहर को स्कूल पहुंचे। मंगलवार को स्टाफ के साथ उनकी मीटिंग हो सकती है। वहीं डीएवी के दिल्ली से रीजनल डायरेक्टर केएल खुराना एक मई के बाद स्कूल का दौरा करेंगे और पूरे मामले की जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
आरोपी स्टाफ रहेगा छुट्टी पर
स्कूल प्रबंधन कमेटी ने स्टाफ को कहा है कि जब तक छेड़छाड़ मामले की जांच चलेगी इस मामले में आरोपी तीनों आनंद गुप्ता, नवदीप और अकाउंटेंट कृष्ण कुमार छुट्टी पर रहेंगे। हालांकि शनिवार को दोनों शिक्षक और अकाउंटेंट स्कूल में उपस्थित रहे, लेकिन पुलिस जांच अधिकारी व मैनेजमेंट सदस्यों के कहने पर तीनों स्टाफ छुट्टी पर रहे। सूत्रों का कहना है कि जांच प्रभावित न हो और विद्यार्थियों पर मामले से संबंधित किसी तरह का प्रभाव न पड़े इस वजह से उन्हें छुट्टी पर भेजा गया है।
विज्ञापन
... तो नहीं लगाएंगे क्लास
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सोमवार को कक्षाएं लगाई। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बच्चों से लेकर टीचरों में कक्षाओं में भी मामले के बारे में चर्चाएं चलती रही। यहां तक की कई कक्षाओं में यह तक अफवाह रही कि अगर वहीं प्रिंसिपल और महिला टीचर स्कूल में आकर उनकी कक्षाएं लेंगी तो वे स्कूल भी बदल सकते हैं।
शिकायतकर्ता महिला टीचर तीन दिन की छुट्टी पर
दो टीचरों और अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला टीचर भी आगामी तीन दिन की छुट्टी पर हैं। स्कूल स्टाफ सदस्यों का कहना है कि महिला टीचर भी घटना के बाद से स्कूल में ही नहीं आ रहीं।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में एक महिला टीचर ने एसएस टीचर आनंद गुप्ता, अंग्रेजी टीचर नवदीप और अकाउंटेंट कृष्ण कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के मामले को लेकर तीनों स्टाफ सदस्यों के पक्ष में परिजन, स्टाफ और कालोनी के लोग आ गए। उन्होंने नेशनल हाईवे जाम किया और स्कूल में तोड़फोड़ की।
उन्होंने पूरा मामला झूठा और प्रिंसिपल की साजिश करार दिया। इसी के चलते एक अन्य महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रिंसिपल व तीनों स्टाफ सदस्यों को जमानत मिल चुकी है।
मैंने सोमवार को प्रिंसिपल के पद पर ज्वाइन कर लिया है। पुराने प्रिंसिपल का तबादला हो गया है।
- शंकर लाल सहगल, प्रिंसिपल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, हिसार