फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon paused, humidity increased, clouds will rain again from 3-4 September

Hisar News: मानसून थमा, उमस बढ़ी, 3-4 सितंबर से फिर बरसेंगे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Monsoon paused, humidity increased, clouds will rain again from 3-4 September
हिसार। मानसून टर्फ हरियाणा से खिसककर तराई क्षेत्रों में पहुंच गया है। इससे पूरे प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 3-4 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। इसके बाद प्रदेश में बारिश के आसार बनेंगे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। इस सीजन में यह मानसून का चौथा ब्रेक है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।
विज्ञापन

एनसीआर के जिलों में इस बार सबसे अधिक बारिश हुई है, जबकि उत्तरी जिलों में बारिश सामान्य रही। दक्षिणी और मध्य हरियाणा में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त के अंत तक उमस करेगी परेशान
डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार अगस्त के अंत तक कमजोर मानसून की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। गर्म और आर्द्र हवाओं के कारण उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

सितंबर में फिर सक्रिय होगा मानसून
25 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र का आंशिक असर सितंबर के पहले सप्ताह में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में देखने को मिल सकता है। इससे मानसून गतिविधियां दोबारा जोर पकड़ सकती हैं। मानसून अपने अंतिम चरण में एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में इसकी विदाई शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed