{"_id":"6a8f40ce013c074fb305b9cf","slug":"flu-threat-persists-flu-corner-set-up-at-civil-hospital-hisar-news-c-21-hsr1020-938940-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फ्लू का खतरा बरकरार, नागरिक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फ्लू का खतरा बरकरार, नागरिक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर बनाया
Thu, 27 Aug 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
हिसार। स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बढ़ा दी है। जिले के अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर सक्रिय कर दिए गए हैं। बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की ओपीडी स्तर पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है। हालांकि बुधवार को स्वाइन फ्लू और डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सभी उपमंडल अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में फ्लू कॉर्नर शुरू किए गए हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है।
ओपीडी में फ्लू के लक्षण वाले कम से कम पांच फीसदी मरीजों की सैंपलिंग का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के छह और डेंगू के 12 मरीज घर पर उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि गंभीर श्वसन संक्रमण वाले मरीजों की इन्फ्लूएंजा जांच अनिवार्य कर दी गई है। आपात स्थिति के लिए ओसेल्टामिविर का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एन-95 मास्क, पीपीई किट और वीटीएम वायल्स भी उपलब्ध हैं।
निजी अस्पतालों को रिपोर्टिंग के निर्देश
डॉ. खतरेजा ने बताया कि जिले के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब को फ्लू के मामलों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल पर करने के निर्देश दिए गए हैं।