फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bus stand parking started after one and a half year

डेढ़ साल बाद बस स्टैंड की पार्किंग शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bus stand parking started after one and a half year
बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े व्हीकल। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। रोडवेज प्रशासन ने आखिर डेढ़ साल बाद बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी है। इसकी रेट लिस्ट भी आ गई है। 12 घंटे दुपहिया वाहन खड़ा करने पर 10 रुपये और चार पहिया वाहन खड़ा करने पर 20 रुपये चार्ज लगेगा। वहीं 12 घंटे के बाद 10 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। अभी तक पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों और उसके परिजनों को वाहन चोरी का डर सताता था।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज प्रशासन की ओर से पार्किंग शुरू करने को लेकर ऑक्शन भी की गई मगर ज्यादा रेट होने के कारण कोई भी पार्किंग लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। काफी समय तक पार्किंग गेट पर ताला लटका रहा। अब रोडवेज ने एक लाख साढ़े 18 हजार में ठेका दिया है। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड पर पार्किंग नहीं होने के कारण यात्रियों को आ रही समस्याओं को अमर उजाला ने भी उठाया था मगर अब पार्किंग शुरू होने के बाद हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बना रखी है अपनी अलग पार्किंग
रोडवेज में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी अलग पार्किंग बना रखी है। इस दौरान कर्मचारी कर्मशाला में व्हीकल खड़ा करते हैं। वहीं पुलिस कर्मचारी अपने व्हीकल को बस स्टैंड पर बनी पुलिस चौकी के बाहर खड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पार्किंग शुरू नहीं होने पर यात्री परेशान थे। चोरी होने का डर बना रहता था मगर अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग शुरू करवाई जा चुकी है। - सुरेंद्र सिंह, संस्थान प्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed