फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bullets fired in Sainpura village of Hansi Three attackers came on bike, incident happened five years ago

हांसी के सैनीपुरा गांव में चली गोलियां: बाइक पर सवार होकर आए थे तीन हमलावर, पांच साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना

Thu, 01 May 2025 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 May 2025 12:15 PM IST
सार

हांसी के गांव सैनीपुरा में गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। बाइक पर सवाल होकर आए तीन लोगों ने एक युवक पर गोलियां दाग दी। घटना फ्लाईओवर के पास हुई है। घायल युवक का हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Bullets fired in Sainpura village of Hansi Three attackers came on bike, incident happened five years ago
अस्पताल में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी के गांव सैनीपुरा में गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। बाइक पर सवाल होकर आए तीन लोगों ने एक युवक पर गोलियां दाग दी। गोली युवक की बाजू को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। घटना फ्लाईओवर के पास हुई है। घायल युवक का हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम जयदीप है और वह सिसाय बोलान गांव का निवासी है। करीब एक महीने पहले गांव के ही युवक से कहासुनी हुई थी। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उस पर हमला किया गया है। घायल युवक ने बताया है कि वे हमलावरों को पहचानता है। वहीं पुलिस घायल व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर सीआईए और सदर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन




जाट आरक्षण आंदोलन में चर्चा में रह चुका है सैनीपुरा गांव
इससे पहले भी सैनीपुरा गांव खूब चर्चा में रहा है। जाट आरक्षण के आंदोलन के दौरान हांसी सैनीपुरा गांव में आंदोलनकारियों द्वारा जमकर तोडफ़ोड़ की गई थी और आगजनी की घटनाएं भी हुई थी। यहां एक हत्या करने का मामला भी सामने आया था। इस संबंध में दोषियों के खिलाफ सजा का फैसला भी आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले भी चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां
सैनीपुरा गांव के पास पांच साल पहले भी एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें 5 लोग घायल हुए थे। हादसे में 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई एक हत्या के मामले में जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे घायल दलजीत सिहाग समेत पांच लोग घायल हुए थे। दलजीत सिहाग 4 लोगों के साथ अपनी स्कारपियो गाड़ी में सवार होकर निजी कार्य के लिए भिवानी के प्रेम नगर जा रहे था।


जैसे ही वह सैनीपुरा के गांव के फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचे तो, दो गाड़ियों में सवार 8 से 10  युवकों ने दलजीत सिहाग की गाड़ी पर ताबड़तोड़-फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने दलजीत सिहाग की गाड़ी पर करीब 12 राउंड फायर किए। हमलावारों ने गाड़ी के टायर में भी गोली मार दी ताकि वे भाग न सकें। स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दलजीत सिहाग और अन्य लोगों ने अनाज मंडी चौंकी में जाकर अपनी जान बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed