{"_id":"68dae33ac7d59a88820bc260","slug":"broken-roads-have-taken-away-the-chain-people-are-tired-of-pleading-hisar-news-c-21-hsr1020-720396-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टूटीं सड़कों ने छीना चेन, गुहार लगाकर थक चुके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टूटीं सड़कों ने छीना चेन, गुहार लगाकर थक चुके लोग
विज्ञापन
बरवाला। शहर के नए बस अड्डे के सामने स्थित मॉडल टाउन, न्यू कक्कड़ मार्केट, सरस्वती कॉलोनी और ताज कॉलोनी की सड़कों की जर्जर हालत के लिए क्षेत्रवासियों ने दयानंद पब्लिक स्कूल में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एनआरएम ट्रस्ट के प्रधान सत्यवान कुंडू ने की।
लोगों ने बताया कि छह वर्ष पूर्व इन काॅलोनियों में सीवरेज लाइनें बिछाई गई थीं, लेकिन आज तक सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। इसके चलते गलियों में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में चार लाइब्रेरी, पांच अस्पताल, छह एजुकेशन एकेडमी, वृद्धाश्रम, दो जिम, कंप्यूटर सेंटर और 12वीं तक मान्यता प्राप्त एक स्कूल भी है, जिनमें प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है।
धर्मपाल, सुनील बूरा, ओमप्रकाश सोनी, सतीश कुमार ने बताया कि वे कई बार कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और नगरपालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला से मिल चुके हैं, लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इन काॅलोनियों की सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। बैठक में डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. नवीन, ईश्वर मिस्त्री, हरदेवा, संदीप भनवाला, सुभाष, जगदीश, मंजीत, धर्मेंद्र माैजूद रहे।