फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribery case: Letter written for issue of lookout and red corner notice of drug control officer

रिश्वत मामला : ड्रग कंट्रोल अधिकारी के लुकआउट व रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: Letter written for issue of lookout and red corner notice of drug control officer
हिसार। रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश चौधरी का लुकआउट व रेडकॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए सिरसा विजिलेंस टीम ने डीआईजी को पत्र लिखा है। मामले में जांचकर्ता सिरसा विजिलेंस में इंस्पेक्टर अनिल सोढी ने बताया कि सुरेश चौधरी के खिलाफ रेडकॉर्नर व लुकआउट नोटिस जारी होने से वह विदेश नहीं भाग सकेगा।
विज्ञापन

रामबिलास को विजिलेंस ने दिया रिकवरी मेमो
वहीं, शिकायतकर्ता रामबिलास ने सुबूतों को मिटाने के शक में विजिलेंस टीम के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई शुक्रवार को हुई। शुक्रवार को कोर्ट के ऑर्डर के बाद रिकवरी मेमो विजिलेंस ने रामबिलास को दे दिया है। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन को एसएफएल में भेजा है। वहीं मामले में सुरेश चौधरी के पीएन व चालक को 14 दिन के लिए और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें एक अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विदेश भाग चुका सुरेश चौधरी : सरदाना
वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता रामबिलास व जवाब दो हिसाब दो एसोसिएशन के प्रधान राजीव सरदाना ने आरोप लगाया कि सुरेश चौधरी विदेश भाग चुका है और इसमें जांच टीम का सहयोग है। आरोप है कि इसलिए जांच अधिकारी ने न तो लुकआउट नोटिस जारी कराया न उचित धारा लगाई। न ही प्रॉपर्टी अटैच करवाई न ही संपत्ति की जांच करवाई। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी की इस कार्यशैली संदिग्ध होने पर कोर्ट में याचिका देंगे। टीम सुरेश चौधरी का पासपोर्ट कब्जाकर मामले में सिर्फ खानापूर्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed