{"_id":"63af2facbb15170d0e332e9a","slug":"bpl-ration-card-of-30-thousand-people-canceled-hisar-news-hsr651163948","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 30 हजार लोगों के बीपीएल राशन कार्ड रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 30 हजार लोगों के बीपीएल राशन कार्ड रद्द
विज्ञापन
हिसार- लघु सचिवालय में बीपीएल कार्ड रद़द होने पर पहुंचे लोग
- फोटो : Hisar
हिसार। परिवार पहचान पत्र में इनकम की गड़बड़ी ने आमजन को परेशान कर दिया है। विभागीय लापरवाही के चलते मजदूरों को लखपति तो अमीरों को गरीब दिखाया गया है। पिछले दो दिनों से लोगों के मोबाइल पर बीपीएल राशन कार्ड रद्द होने का संदेश मिल रहा है। यह कदम परिवार पहचान पत्र में दर्शाई गई आय के आधार पर उठाया गया है।
इसके बाद लघु सचिवालय में शुक्रवार को पीपीपी की त्रुटि दुरुस्त कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आई। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 30 हजार लोगों के बीपीएल कार्ड रद्द किए गए हैं। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन काउंटर लगाए गए हैं। इसके अलावा पीपीपी के जिला मैनेजर का दावा है कि गलत तरीके से कटे कार्ड के बाद दोबारा आवेदन के लिए फिर से पोर्टल खोल दिया गया है।
लोगों को सही जानकारी नहीं होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बीच चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को सेकड़ों की संख्या में लोग लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद एडीसी कार्यालय में फैमिली आईडी का काम देखने वाले कर्मी अपनी कुर्सी से उठकर सौर ऊर्जा कार्यालय में चले गए। ऑफिस को अस्थायी तौर पर शिफ्ट करने के बाद सौर ऊर्जा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। वहीं भीड़ उमड़ने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी। शाम 5 बजे बाद तक लघु सचिवालय के प्रथम तल पर लोग एकत्रित नजर आए।
विज्ञापन
मजदूरी करता हूं, आय 8 लाख दिखाई
बाडो ब्राहमण निवासी रमेश ने बताया कि उसकी इनकम 8 लाख तक दिखाई गई है। वह मजदूरी का काम करता है। आय को ठीक करवाने के लिए बार-बार चक्कर लगा रहा है। कोई समाधान नहीं हो पा रहा। वहीं, हिसार महाबीर कॉलोनी निवासी राखी रानी ने बताया कि उसकी वार्षिक आय एक लाख रुपये है। कैटेगरी में उसे बिजनेेस वुमन दिखाया गया है। अब वह इस त्रुटि को दुरुस्त करने के लिए चक्कर काट रही है। शिकारपुर के बलराज ने बताया कि उनकी आय पीपीपी में 25 से 50 हजार की श्रेणी में है। इसके बावजूद उनका बीपीएल कार्ड काट दिया गया है। अब उसे दोबारा शामिल करने के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा।
9 हजार रुपये बिजली बिल और शहरी क्षेत्र में 100 गज का प्लॉट होने पर हटा नाम
अगर किसी बीपीएल परिवार का पिछले एक साल में 9 हजार रुपये का बिजली बिल आया है तो उसका बीपीएल कार्ड काट दिए गए हैं। वहीं, एक साल में 1.80 लाख से अधिक की फसल बेचने, शहरी एरिया में 100 गज, ग्रामीण एरिया में 200 गज का प्लॉट होने पर भी कार्ड रद्द किया गया है।
जिले में कार्ड की स्थिति
बीपीएल कार्ड 62690
एएवाई कार्ड 16768
कुल 78979
बीपीएल राशन कार्ड बनाने के बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पीपीपी में दर्ज की गई आय के अनुसार राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं। उसी डेटा के आधार पर नए कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। कितने कार्ड नए बने, कितने कार्ड कटे यह ब्योरा अभी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। - अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, हिसार
पीपीपी के रिकॉर्ड के अनुसार राशन कार्ड बने भी हैं और रद्द भी हुए हैं। जिन लोगों के कार्ड गलत तरीके से कटे उनके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। - अभिषेक, जिला मैनेजर, परिवार पहचान पत्र
परेशानी, जनता की जुबानी
मजदूरी का काम करते हैं। हमारी आय 1.85 लाख रुपये दिखा दी है। 5 साल के बच्चे की आय भी 15 हजार रुपये दिखा रखी है। - माया, बड़वाली ढाणी
पति की मौत दो साल पहले हो चुकी है। फैमिली आईडी में उनकी आय भी दिखा रही है। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र देने के बाद भी उनका नाम नहीं हटाया जा रहा। - सुनीता देवी , बड़वाली ढाणी
मेरे पास मौजूद कार्ड में आय 60 हजार रुपये लिखी हुई है। जब ऑनलाइन चेक करते हैं तो यह 5 लाख दिखाता है। मैं मजदूरी करता हूं। अब कोई ठीक नहीं कर रहा। - धर्मपाल, हनुमान कॉलोनी
मेरी आय 75 हजार रुपये वार्षिक है। मेरा बीपीएल कार्ड काट देने का संदेश आया है। अब राशन कार्ड को वापस जुड़वाने के लिए लगातार चक्कर लगा रहा हूं। - परम सिंह, गीता कॉलोनी