फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Both accused of vandalizing ATM arrested, sent to jail

Hisar News: एटीएम में तोड़फोड़ करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Both accused of vandalizing ATM arrested, sent to jail
 पुलिस द्वारा गिरफ्तार एटीएम तोड़ने के दोनों आरोपी।
नारनौंद। गांव पेटवाड़ में लगे एटीएम को तोड़कर कैश चुराने का प्रयास करने के दो आरोपियों को नारनौंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पेटवाड़ निवासी अमित व बलजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पेटवाड़ निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने गांव के बस स्टैंड पर किराये की दुकान में वक्रांगी कंपनी का एटीएम लगाया है। उसे 19 मई की सुबह करीब 7 बजे पता चला कि एटीएम में तोड़फोड़ हुई है। गांव पेटवाड़ में करीब ढ़ाई महीने पहले यह एटीएम लगा था, जिसे 18 मई की रात करीब 12:30 बजे उखाड़ने का असफल प्रयास किया गया। बदमाशों ने एटीएम में घुसते ही दोनों सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। उसके बाद मशीन के कंप्यूटर को बदमाशों तोड़कर नीचे गिरा दिया और तोड़कर नुकसान पहुंचाया। उसके बाद बदमाशों द्वारा एटीएम मशीन से कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed