{"_id":"61d0a8ea16e3fd124b49cbd6","slug":"bone-heart-and-teeth-test-of-31-players-of-handball-hisar-news-hsr620979992","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल के 31 खिलाड़ियों का हुआ बोन, हार्ट और दांतों का टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल के 31 खिलाड़ियों का हुआ बोन, हार्ट और दांतों का टेस्ट
विज्ञापन
हिसार। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से पहले महाबीर स्टेडियम में तैयारी में जुटे खिलाड़ियों का शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में टेस्ट हुआ। इस दौरान हैंडबाल के 31 खिलाड़ियों का तीन प्रकार का टेस्ट किया गया। इनमें बोन, हार्ट और दांतों का टेस्ट शामिल हैं। इनकी दो से तीन दिन में रिपोर्ट आएगी। वहीं रविवार को छुट्टी होने के कारण आज टेस्ट नहीं होंगे। सोमवार को हैंडबाल की 29 लड़कियों का टेस्ट नागरिक अस्पताल में होगा।
बता दें, कि पांच फरवरी से 14 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होंगे। बीते दिसंबर में महाबीर स्टेडियम में हैंडबाल और खो-खो के हरियाणा टीम के लिए ट्रायल हुए थे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। फिलहाल स्टेडियम में ही दोनों खेलों का शिविर लगा हुआ है। अब शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ही खिलाड़ियों का खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन होगा। कैंप पांच जनवरी तक चलेगा।
महाबीर स्टेडियम में हैंडबाल और खो-खो खिलाड़ियों का कैंप शुरू हो चुका है। इस कैंप में विभिन्न जिलों से पहुंचे कोच ट्रेनिंग दे रहे हैं।
कृष्ण कुमार बेनीवाल, जिला खेल अधिकारी