फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bomb threat made to blow up KFC store, case traced to Sonipat in police investigation

Hisar News: केएफसी स्टोर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस जांच में सोनीपत का मिला मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bomb threat made to blow up KFC store, case traced to Sonipat in police investigation
हांसी। पुलिस मुख्यालय में फोन कर रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित केएफसी के स्टोर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। मुख्यालय से सूचना मिलते ही हांसी पुलिस ने स्टोर पर सुरक्षा बढ़ाई और छानबीन की। जांच के दौरान मामला सोनीपत स्थित स्टोर से संबंधित निकला।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10 बजे हांसी पुलिस के पास पुलिस मुख्यालय से केएफसी को बम से उड़ाने की सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो हालात सामान्य मिले। वहां मौजूद लोगों व स्टाफ से पूछताछ के बाद पता लगा कि पुलिस मुख्यालय में फोन करने वाले व्यक्ति की आईडी बालसमंद के सरसाना गांव की है। पुलिस टीम ने वहां भी जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली की मामला सोनीपत के केएफसी स्टोर से संबंधित था। बताया जा रहा है कि वहां एक कर्मचारी को काम से निकाला गया था। उसने शराब पीकर पुलिस मुख्यालय में फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed