फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BLOs will sit at the booth on 3-4 and 10-11 August, work will be done to generate new votes.

Hisar News: 3-4 और 10-11 अगस्त को बूथ पर बैठेंगे बीएलओ, नए वोट बनाने का होगा कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
BLOs will sit at the booth on 3-4 and 10-11 August, work will be done to generate new votes.
हिसार। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान में बदलाव किया है। जिले में एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए शुक्रवार 2 अगस्त से फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर शनिवार 3 अगस्त, रविवार 4 अगस्त, शनिवार 10 अगस्त व रविवार 11 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6 भरवाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है, जिसके तहत एक जुलाई 2024 को क्वालिफाई तिथि मानकर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे। शुक्रवार 2 अगस्त मतदाता सूची का ड्राॅफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। 16 शुक्रवार अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी, जबकि सोमवार 26 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बार नई पहल शुरू करते हुए परिवार पहचान पत्र के डाटा का बूथ स्तर के डाटा से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed