फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Blood shed on the festival of colours, 26 injured in 19 fights

रंगों के त्योहार पर बहा खून ,12 घायल होकर पहुंचे अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Blood shed on the festival of colours, 26 injured in 19 fights
हिसार। होली-फाग के अवसर पर सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग सतर्क रहा। आपसी प्यार-प्रेम के त्योहार के बावजूद कुछ लोग आपसी द्वेष को नहीं भूल पाए। रंगों के त्योहार पर जिले में कई जगहों पर लाठियां, पत्थर और ईंटें बरसी। फाग वाले दिन 19 एमएलआर कटीं। इन मामलों में करीब 26 लोग घायल हुए। नागरिक अस्पताल और निजी अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो परिवार आमने-सामने
मंगाली झारा में जमीन के विवाद को लेकर कुनबे के ही दो परिवार आपस मे टकरा गए। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। मंगाली झारा निवासी लोकेश ने बताया कि जमीन को लेकर कुनबे के एक परिवार से झगड़ा चल रहा है। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। फाग वाले दिन मैं, मेरे पिता सुनील कुमार, ताऊ राजेंद्र खेत में हरा चारा लेने के लिए गए थे। वहीं पर महेंद्र हमारी जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगा रहा था। जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने बेटों और अन्य को बुला लिया। आरोप है कि हमलावर लाठी, लोहे की रॉड, तेजधार हथियार और पिस्तौल लिए हुए थे। उन्होंने हमलाकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के नागरिक अस्पताल के वार्ड नंबर 13 में भर्ती मंगाली गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि कुनबे में ही चचेरे भाई सुनील और राजेंद्र के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। फाग वाले दिन विकास खेतों में पानी लगा रहा था उसके साथ रजनीश भी था। आरोप है कि सुनील, राजेंद्र अपने बेटों के साथ आए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में किया पथराव
मंगाली गांव निवासी मेहरचंद और उनके बेटे विशाल पर पड़ोसियों ने ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मेहरचंद ने बताया कि वह गत दिवस फाग वाले दिन खेत से घर आया था। गली में इंद्र, वजीर और अन्य शराब के नशे में थे और हुड़दंग मचा रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बेेटा विशाल घर से बाहर आया तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया।
दुकान में घुसकर किया हमला
पटेल नगर में रहने वाले अमित और उसके साथी विशाल पर तीन युवकों ने शराब के नशे में दुकान में घुसकर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचाराधीन अमित ने बताया कि वह राजगुरु मार्केट में कपड़े की दुकान चलाता है। फाग वाले दिन मेरे साले के दोस्त की दुकान पर थे। इसी दौरान तीन युवक शराब के नशे में आए और झगड़ा करने लगा। विरोध किया तो तेजधार हथियार से हमला कर दिया। एक युवक ने उसके सिर में ईंट मार दी।

पत्नी पर काला तेल डालने से रोका तो फोड़ा सिर
चंदन नगर में रहने वाले रमेश पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। नागरिक अस्पताल में भर्ती रमेश ने बताया कि फाग वाले दिन पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक शराब के नशे में घर के अंदर आए। आरोपी मेरी पत्नी पर काला तेल डालने लगे, जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed