फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Blast in a truck full of firecrackers as the breaker was jumped, panic spreads in Rohilla village, Bhiwani

Hisar News: ब्रेकर पर उछलते ही पटाखों से भरे ट्रक में धमाका, भिवानी रोहिल्ला गांव में फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Blast in a truck full of firecrackers as the breaker was jumped, panic spreads in Rohilla village, Bhiwani
​भिवानी रोहिल्ला गांव में बिखरे पड़े पटाखे। 
हिसार। भिवानी रोहिल्ला गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पटाखों से भरे एक ट्रक में धमाके होने लगे। हादसा सड़क पर बने एक ब्रेकर पर ट्रक के उछलने के कारण हुआ। धमाका इतना तेज था कि ट्रक की बॉडी फट गई और सड़क पर पटाखे बिखर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि पास से गुजर रही एक का शीशा टूट गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक करनाल से पटाखों की खेप लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। करीब ढाई बजे गांव में प्रवेश करते ही ट्रक एक ब्रेकर पर उछला। इसी दौरान उसमें भरे पटाखों में धमाका हो गया। इससे आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी रुक गया। ट्रक से पटाखों की पेटियां रोड पर गिरकर बिखर गईं। चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक को तुरंत गांव के रिहायशी इलाके से बाहर ले गया। गनीमत रही कि विस्फोट के बावजूद ट्रक में आग नहीं लगी। हालांंकि बॉडी फट गई। सड़क पर बिखरे पटाखों के ऊपर से वाहन गुजरने से उनमें धमाके होते रहे। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन

सड़क पर बिखरे पटाखों को उठाने के लिए मची होड़
सड़क पर बिखरे पटाखों को ले जाने के लिए आसपास के लोगों में होड़ मच गई। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विस्फोटक सामग्री ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए और रिहायशी इलाकों से ऐसे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed