फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Black marketing: 526 bags of DAP fertilizer found in the warehouse of two shopkeepers, case registered

कालाबाजारी : दो दुकानदारों के गोदाम में मिले डीएपी खाद के 526 कट्टे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Black marketing: 526 bags of DAP fertilizer found in the warehouse of two shopkeepers, case registered
गोदाम का ताला खुलवाते किसान व कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hisar
हांसी। प्रशासन ने डीएपी खाद का स्टॉक का करने वालों पर मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानदारों के गोदामों में 526 कट्टे बरामद किए गए। पुलिस ने देर शाम दोनों फर्म के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कृषि विभाग के एसडीओ व पुलिस ने करीब पांच जगहों पर छापे मारे।
विज्ञापन

किसानों को सूचना मिली थी कि खाद बीज सेंटर चलाने वाले दुकानदारों ने डीएपी खाद के कट्टों का स्टॉक किया हुआ है। यहां 1200 रुपये कीमत के कट्टे को 1300 से 1400 रुपये बेचा जा रहा है और किसानों को इसके साथ पेस्टीसाइड खरीदने को कहा जा रहा था। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस ने कृषि विभाग के एसडीओ जागीर सिंह के साथ छापे मारे। इस दौरान ज्योति कृषि भंडार के गोदाम से 189 कट्टे और शेखपुरा रोड स्थित बीज भंडार से 337 कट्टे बरामद किए। दोनों के खिलाफ एसडीओ ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, डीएपी खाद की किल्लत के चलते भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ दूसरे दिन मंगलवार को भी भूख हड़ताल पर बैठे।

एसडीओ से बहसबाजी करती महिला किसान।

एसडीओ से बहसबाजी करती महिला किसान।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed