Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP state president Dr. Archana Gupta said - the government is providing security to farmers and opportunities for women to become self-reliant

Hisar News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता बोलीं-किसान को सुरक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर दे रही सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP state president Dr. Archana Gupta said - the government is providing security to farmers and opportunities for women to become self-reliant
आदमपुर। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि किसान, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। आज किसान को बीज से लेकर बाजार तक और महिलाओं को घर से लेकर समाज में बराबरी का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

वह बुधवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान गांव चौधरीवाली में आयोजित किसान-महिला सम्मेलन और मंडी आदमपुर में अग्रवाल सभा के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
विज्ञापन

गांव चौधरीवाली में सरपंच कुलदीप डेलू की ओर से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सॉयल हेल्थ कार्ड से किसान मिट्टी की जांच करवाकर फसल के अनुरूप खाद का चयन कर सकते हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से 24 फसलों पर एमएसपी देने की व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने रासायनिक खादों का संतुलित उपयोग करने और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस और जल जीवन मिशन के तहत घरों तक पेयजल पहुंचाने से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने पर भी सरकार का जोर है।

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक :
मंडी आदमपुर में अग्रवाल सभा के सम्मान समारोह में डॉ. गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समानता, सहयोग, सामाजिक समरसता और सद्भाव के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय की भावना से प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। समाज की एकजुटता, सेवा भावना और सामूहिक सहभागिता से ही विकसित एवं समृद्ध हरियाणा का संकल्प पूरा होगा। अग्रवाल सभा के प्रधान घीसाराम जैन, तरसेम गोयल, राजकुमार बंसल, मांगेराम गर्ग आदि ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, मेयर प्रवीण पोपली, सरोज सिहाग, ज्योति बैंदा, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल भादू,मनदीप मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed