फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP not wake exterminating, removal, to remove Hiking - Tanwar

भाजपा को जगाने नहीं भगाने, हटाने, मिटाने के लिए पदयात्रा - तंवर

Sat, 27 Jun 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 27 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

यह पदयात्रा भाजपा सरकार को जगाने नहीं भगाने, मिटाने तथा हटाने के लिए शुरू की गई है। यात्रा के दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा चरण दक्षिण हरियाणा से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


पसीना बहाकर काम करने वाले सच्चे कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शुक्रवार को कांग्रेस की किसान मजदूर संवाद पदयात्रा के दूसरे चरण के समापन के दौरान क्रांतिमान पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कही। यात्रा के समापन मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए वर्करों से फीडबैक लिया जाएगा। उसी से हिसाब से सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने रिश्तेदारों को तो बिना नुकसान हुए चार लाख का चेक बांटा, वहीं दूसरे किसानों को मुआवजा देने में भेदभाव बरता। तंवर ने दावा किया कि पंचायत चुनाव से ही कांग्रेस की वापसी शुरू हो जाएगी। जो कांग्रेस हित की बात करेगा वही प्रदेश पर राज करेगा। भाजपा ने एक साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। हमने कांग्रेस में संघर्ष का नया कल्चर शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कांग्रेसी दो किलोमीटर की पदयात्रा करते थे। हम 300 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो को तो जनता पिछले तीन चुनाव में रिजेक्ट कर चुकी है। मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद पिछले एक साल में इनेलो ने जनता के लिए कभी संघर्ष नहीं किया।

मंच पर झलका नौकरियों में भेदभाव का दर्द
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने मंच से कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने बहुत विकास कार्य करवाए हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। पिछली सरकार ने जितने काम कराए यह सरकार कभी नहीं करा सकेगी।

मेडिकल कॉलेज, बिजली कारखाने पूर्व सरकार की देन है। पिछले तेरह महीने में केंद्र सरकार ने एक भी परियोजना शुरू नहीं की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सीएम ने प्रदेश में रोजगार देने के नाम पर भेदभाव जरूर किया।

यात्रा के संयोजक आदमपुर से प्रत्याशी रहे सतेंद्र सिंह ने समापन मौके पर शकील अहमद व आशा कुमारी को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तलवार से भाजपा के बुरे काल का समापन करें। प्रदेश की जनता एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। अशोक तंवर जैसे संघर्षी नेता ही कांग्रेस को दोबारा से सत्ता तक पहुंचाएंगे।

शकील अहमद बोले - सीएम घोषणा में चार साल बाकी
मंच पर अशोक तंवर को सीएम प्रोजेक्ट करने वाले शुक्रवार को भी जुटे रहे। विधानसभा में प्रत्याशी रहे कई वक्ताओं ने शकील अहमद व आशा कुमारी के समक्ष अशोक तंवर को अगला सीएम बताया। शकील अहमद से इस बारे में पूछा गया तो बोले अभी तो चार साल का समय पड़ा है।

घोषणा अभी करने का कोई तर्क नहीं बनता। उन्होंने कहा कि किरण, भूपेंद्र हुड्डा, अशोक तंवर सभी अपने अपने हिसाब से पार्टी के लिए काम करें।

राजनीति करते हैं कासनी और खेमका
हिसार। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रदीप कासनी और अशोक खेमका ने पूर्व की सरकार में भी राजनीति की। इस सरकार में भी राजनीति कर रहे हैं। पहले भी मुंह की खाई थी। इस सरकार में भी मुंह की खाई है।

हुड्डा गुट ने बनाए रखी दूरी
इस मौके पर प्रदेश भर से कांग्रेसी नेता आए लेकिन हुड्डा के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले नेता यहां नहीं पहुंचे। पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला नहीं आए। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल दोनों ही कार्यक्रम से दूर रहीं।

इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, सतेंद्र सिंह, जगदीश जिंदल, राजवीर संधू, छत्रपाल सोनी, भरत सिंह  बेनीवाल, अमित सोनी, मनवीर कौर गिल, सीमा शर्मा, आनंद कौशिक, ज्ञान चंद सहोता, वेद रावल, कुलबीर सोहल, देवेंद्र बबली, ललित शर्मा, कुलताज सिंह, पूर्व विधायक राजरानी, रंजीता मेहता, भूपेंद्र गंगवा, अंग्रेज सिंह लाली, कुलदीप सोनी, जगवीर ढिगाना, पंकज पूनिया, राजेश अंबरसर, सुरेश ढांडा, हरदास रिंकू, प्रमोद सहवाग, शीशपाल केहरवाला, रवि महला, ज्ञानचंद सहोता, रमेश भादू, संदीप बूरा, जगजीत हुड्डा सहित अन्य उपस्थित थे।


जगह-जगह स्वागत
पदयात्रा के अंतिम दिन अशोक तंवर ने अपना सफर रविदास भवन से शुरू किया। नामदेव धर्मशाला, बस अड्डा, नागोरी गेट, तलाकी गेट, पारिजात चौक, रेड स्कवेयर मार्केट, लक्ष्मी बाई चौक, फव्वारा चौक होते हुए यह यात्रा क्रांतिमान पार्क पहुंची। यात्रा का कई जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed