फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bjp meting, bjp meting in Hisar, BJP state president, Subhash Barala, Hisar

प्रदेशाध्यक्ष ने ढाई फीट घटाई मंच की ऊंचाई

Tue, 04 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 04 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bjp meting, bjp meting in Hisar, BJP state president, Subhash Barala, Hisar
हिसार। अग्रसेन भवन में मंगलवार से शुरू हो रहे भाजपा के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी देते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व अन्य - फोटो : bureau

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का शाम को जायजा लिया। उन्होंने मंच की ऊंचाई चार फीट की बजाए डेढ़ फीट कराई। कई व्यवस्थाओं में बदलाव कराते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पहली दो बैठक अग्रसेन भवन की बजाए लजीज होटल में होंगी।

विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए जुटी जिला टीम की तैयारियों को प्रदेश टीम ने जांचा। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, संदीप जोशी, संजय भाटिया, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश कार्यालय इंचार्ज संजय आहूजा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार देर शाम व्यवस्थाओं को परखा। पहले लजीज होटल तथा इसके बाद अग्रसेन भवन में बैठक की। उनके साथ सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, कोषाध्यक्ष रणधीर धीरू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। लजीज होटल में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राउंड दि टेबल होगी। अग्रसेन भवन में मंच लगाया जाएगा। मंच के सामने करीब 360 कुर्सी लगाई जाएंगी। पंजीकरण के लिए 11 स्टॉल होंगे।
विज्ञापन


आज दोपहर डेढ़ बजे उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर
सीएम मनोहरलाल दोपहर करीब डेढ़ बजे हिसार पहुंचेंगे। सीएम का हेलीकॉप्टर एचएयू के गिरी सेंटर में उतरेगा। यहां से सीएम सीधे लजीज होटल में कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस बैठक के बाद शाम चार बजे अग्रसेन भवन में बैठक में जाएंगे। रात करीब 9 बजे यहां बैठकों का दौर चलेगा। सीएम रात दस बजे कटला रामलीला व विद्युत नगर की रामलीला का मंचन देखने जाएंगे। यहां सीएम का कुछ देर का संबोधन भी रखा जाएगा। इसके बाद सीएम रात को हिसार में ही रहेंगे। बुधवार को 9 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा। शाम करीब तीन से चार बजे के बीच बैठक संपन्न होने पर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपामय हुआ शहर
बैठक के लिए पूूरे शहर में भाजपा के होर्डिंग्स, बैनर, फ्लैक्स लगाए गए हैं, जिसमें प्रदेश के सभी मंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री  के कटआउट होर्डिंग्स लगाए गए हैं। भाजपा के झंडे भी शहर में कई स्थानों पर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed