फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP leader Sonali Faugat and INLD MLA Abhay Chautala forgot social distance

भाजपा नेता सोनाली फौगाट और इनेलो विधायक अभय चौटाला भूले सामाजिक दूरी का पालन

Wed, 22 Apr 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Sonali Faugat and INLD MLA Abhay Chautala forgot social distance
59 - उकलाना मंडी: आढ़तियों द्वारा गेहूं की खरीद तथा पैसा आढ़तियों के माध्यम से दिए जाने की मांग को ले - फोटो : Hisar
कोरोना जैसी महामारी के प्रति हर व्यक्ति किसी न किसी तरीके से लोगों व आमजन को जागरूक करने में लगा हुआ है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अपने संदेश में इस महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाने की बात करते हैं, लेकिन उनकी इस अपील का भाजपा नेताओं पर कोई असर नहीं हो रहा है। आदमपुर में भाजपा नेता जमकर लॉकडाउन में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेता सोनाली फौगाट नई अनाज मंडी में हड़ताल पर चल रहे व्यापारियों से मिलने आईं। सोनाली नई मंडी की एक दुकान में बैठकर व्यापारियों की मांगें सुन रही थीं तो उस समय दुकान में व्यापारियों की काफी भीड़ थी। बैठक में जहां सोनाली के अलावा आदमपुर के तहसीलदार अशोक छाबड़ा भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। खास बात यह भी थी किसी दुकान के बाहर ही पुलिस के जवान भी मौजूद थे, उन्होंने भी लोगों से सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। लेकिन कुछ युवा व्यापारी दुकान बाहर खड़े जरूर सामाजिक दूरी रखने की बार-बार कह रहे थे। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। इससे पहले भी 18 अप्रैल को जब प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे तो उस समय भी उनके साथ भाजपा नेता व वर्करों के साथ सैकड़ों लोग इकट्ठे हुए थे, उस समय भी वहां मौजूद कर्मचारियों ने बार-बार सभी को सामाजिक दूरी रखने की अपील की थी मगर उनकी बात का किसी पर असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

वर्जन
आढ़तियों के बुलावे पर उनकी समस्याएं सुनने के लिए गई थी। 4-5 प्रमुख लोगों से मुलाकात होनी थी, लेकिन समस्याएं सुनने पहुंचने की बात पता चलने के बाद एक-एक करके कई लोग इकट्ठा हो गए। आने वाले लोगों को रोका नहीं जा सकता, लेकिन फिर भी उन्हें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी मेंटेन करने के लिए बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनाली फौगाट, भाजपा नेता, आदमपुर

नई अनाज मंडी बैठक कर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाती भाजपा नेत्री।

नई अनाज मंडी बैठक कर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाती भाजपा नेत्री।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed