फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP-Congress will show strength in rallies on the pretext of Farmers Day

Hisar News: भाजपा-कांग्रेस किसान दिवस के बहाने रैलियों में दिखाएंगी ताकत

Tue, 19 Dec 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 19 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress will show strength in rallies on the pretext of Farmers Day
हिसार। इस साल की आखिरी रैली किसानों को साधने के लिए होंगी। किसान दिवस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 24 दिसंबर को सिरसा में जन आक्रोश रैली कर अपनी ताकत दिखाएंगे। वहीं, कृषि मंत्री जेपी दलाल 24 दिसंबर को ही किसान दिवस पर भिवानी जिले के गांव सिंघानी में रैली करेंगे। किसान सम्मान अन्नदाता महासम्मेलन के नाम से आयोजित की जा रही रैली में सीएम मनोहरलाल भी शामिल होंगे। राजस्थान चुनाव के बाद इन रैली का महत्व बढ़ गया है। दोनों रैलियों की हाजिरी प्रदेश के मतदाताओं का मूड बताने का काम करेंगी।
विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम ने देश भर में राजनीतिक दिशा को बदलने का काम किया है। इन परिणामों ने भाजपा को आत्मविश्वास देने का काम किया। कांग्रेस के नेता परिणामों को लेकर सतर्क हो गए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा दीपेंद्र हुड्डा की पिता-पुत्र की जोड़ी ने अपने कमजोर एरिया में फोकस शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने सिरसा जिले को रैली के लिए चुना है। सिरसा में कुछ महीने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसदीय क्षेत्र स्तर की रैली कर माहौल बनाने का प्रयास किया था। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा उस रैली का जवाब देने जा रहे हैं। रैली को लेकर दीपेंद्र हुड्डा पूरी ताकत लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

विधायकों, पूर्व विधायकों , पूर्व मंत्री, पूर्व सांसदों के जरिये रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। सिरसा जिले में कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रैली कर अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास किया था। अब उस रैली की तुलना में उससे बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखाना भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए चुनौती है। सिरसा जिले की पांच सीट में कांग्रेस 2, जजपा एक, इनेलो एक, निर्दलीय रणजीत सिंह एक सीट पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री लोहारू रैली से अपनी छवि सुधारने में जुटे
भारतीय जनता पार्टी किसानों को अपने पक्ष में जुटाने के लिए किसान दिवस पर पूरी ताकत झोंक रही है। कृषि मंत्री जेपी दलाल को अपने एक बयान को लेकर पिछले दिनों किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। कृषि मंत्री अब अपने लोहारू विधानसभा क्षेत्र में रैली कर अपनी छवि को सुधारने की कोशिश में हैं। 24 दिसंबर को किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को याद करने के बहाने कृषि मंत्री जेपी दलाल, सीएम मनोहरलाल राजस्थान के चुनाव परिणामों को हरियाणा में भी दोहराने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। किसान आंदोलन के बाद से ही किसान लगातार भाजपा से नाराज चल रहे हैं। जेपी दलाल इस रैली के जरिये किसानों को अपने पक्ष में दिखाने का संदेश देना चाहते हैं।

किसानों के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रही है। हम किसानों के नाम पर राजनीति नहीं करते। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा,महिला हर एक पीड़ित के लिए कांग्रेस सड़कों पर रही है। भाजपा सरकार में तीन कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए 750 किसान शहीद हो गए। हम किसान- मजदूर के लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। - बजरंग गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता एवं सिरसा जिला प्रभारी कांग्रेस


भाजपा की यह नीति रही है कि देश और समाज हित में जिन महापुरुषों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है, उनकी जयंती को मनाया जाए, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके व महापुरुषों की याद चिरस्थाई बनी रहे। चौधरी चरणसिंह ने जीवनभर किसानों के लिए संघर्ष किया व किसानों की भलाई करते रहे। लोहारू हलके के लोग हजारों की संख्या में 24 दिसंबर को सिंघानी गांव में उनकी जयंती मानने जा रहे हैं।

-जयप्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article