फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bishnoi temple kidnapping attempt in broad daylight

दिनदहाड़े बिश्नोई मंदिर में अपहरण का प्रयास

Mon, 02 Jun 2014 12:15 AM IST
hisar
hisar Updated Mon, 02 Jun 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन

बिश्नोई मंदिर में दिनदहाड़े रविवार सुबह 8 बजे एक महिला कर्मचारी का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


इनमें से एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। युवक हाथापाई कर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए, लेकिन कुछ देर बाद अपनी गाड़ी ले गए। विधवा महिला ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। बदमाशों की करतूत को बिश्नोई मंदिर के सामने एक ज्वैलर्स की शॉप में लगे कैमरे ने कैद कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायत में महाबीर कॉलोनी निवासी महिला सुरक्षा ने बताया कि वह बिश्नोई मंदिर में काम करके अपने परिवार का खर्चा चलाती है। शनिवार शाम करीब छह बजे वह स्कूटी पर अपने घर जा रही थी। राजगुरु मार्केट में उसकी स्कूटी को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। महिला का आरोप है कि युवक पिछले काफी समय से उसका पीछा करते आ रहे हैं। जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसका अपहरण करने की धमकी दी। घटना के बाद वह वहां से घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिश्नोई मंदिर में महिला सुबह जब स्कूटी पर पहुंची तो गाड़ी में तीन युवक बैठकर आए और पीछे-पीछे मंदिर के अंदर घुस आए। मंदिर में आते ही उन्होंने महिला का अपहरण कर गाड़ी में डालने की कोशिश की। गाड़ी उन्होंने गेट के बाहर खड़ी कर दी। महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गई। भीड़ ने इनमें से एक युवक को पकड़ लिया और दो मौके से फरार हो गए।

भीड़ ने युवक की धुनाई करनी शुरू कर दी। बाद में वह भी छुड़वाकर फरार हो गया। गाड़ी काफी देर तक वहीं खड़ी रही। कुछ समय बाद युवक फिर आए और मौके से गाड़ी लेकर भाग गए। मामले के बारे में महिला ने पहले 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर तुरंत सिटी थाना से पीसीआर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


उधर वारदात को अंजाम देने आए एक युवक की पहचान हो गई है। जिस युवक की भीड़ ने धुनाई की है, उसका नाम प्रवीण बताया जा रहा है। उसने सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

भयभीत महिला इस हादसे के बाद सिटी थाना इंस्पेक्टर मुकेश से मिलने पहुंची। उसने कहा कि वह वारदात के बाद पूरी तरह से डरी हुई है।

युवकों ने उसे धमकी दी है कि वह उसका बिश्नोई मंदिर में आना ही छुड़वा देंगे। सुरक्षा ने कहा कि वह विधवा है और बिश्नोई मंदिर में कामकाज कर अपने बच्चों का पेट पालती है। इस मामले में सिटी थाना इंस्पेक्टर मुकेश ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed