फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike riding masked shot, shot at helmet

ढाणी गारण में बाइक सवार नकाबपोशों ने गोली दागी, हेलमेट से टकराकर निकल गई गोली

Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riding masked shot, shot at helmet
गांव ढाणी गारण में सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन हमलावरों ने पिस्तौल से 50 वर्षीय रामचंद्र पर फायर कर दिया। गोली रामचंद्र के हेलमेट से टकराकर निकल गई। रामचंद्र के हाथ पर गोली के छर्रे लगे हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रोहतास सिहाग व थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रामचंद्र ने कहा है कि उसकी लड़की मोनिका ने राजेश निवासी विकास नगर हिसार के खिलाफ एक शिकायत पुलिस स्टेशन बरवाला में दे रखी थी। इस संबंध में वह और उसकी बेटी सोमवार सुबह साढे़ 10 बजे बरवाला थाने में आए थे। इस दौरान काला उर्फ कृष्ण, मनीष गोयल वासी बरवाला व 5-6 अन्य व्यक्ति राजेश के साथ पुलिस स्टेशन में आए हुए थे। उनका राजीनामा नहीं हो सका। रामचंद्र ने कहा है कि इसके बाद वह अपनी बेटी मोनिका के साथ बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में एक पीले रंग की बाइक पर तीन नकाबपोश लड़के पीछे से आए। उनकी बाइक की नंबर प्लेट पर पीले रंग की टेप लगी थी। उन्होंने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और कहने लगे कि पैसे दें। इतना कहते ही उनमें से एक लड़के ने उसके ऊपर गोली चला दी। उसने अपने हाथ में लिया हेलमेट आगे अड़ा दिया, जिससे गोली हेलमेट को लगी और वह बच गया। इसके बाद तीनों हमलावर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed