फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike rider injured in collision with cattle in Sector-33

Hisar News: सेक्टर-33 में गोवंश की टक्कर से बाइक सवार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in collision with cattle in Sector-33
हिसार। शहर के सेक्टर-33 में गोवंश की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

घायल युवक विनीत ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है। फिलहाल उसकी ड्यूटी सेक्टर-33 में निर्माणाधीन भवन पर लगी हुई है। वीरवार को वह किसी काम के लिए सेक्टर-33 से बाजार की तरफ से जा रहा था। ऋषि नगर से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो सड़क के बीच में दो गोवंश हरा चारा खा रहे थे। जब वह उनके पास से गुजरा तो अचानक दोनों गोवंश आपस में लड़ने गए। इसी बीच एक गोवंश उसकी बाइक से टकरा गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। इससे उसके सिर, हाथ व पैर पर चोट आई है।
विज्ञापन

इस माह गोवंश के कारण पहले भी हो चुका है हादसा
इस माह में गोवंश के कारण पहले भी एक हादसा हो चुका है। 5 अगस्त को शहर के मॉडल टाउन में स्कूटी सवार दो भाइयों को एक गाय ने टक्कर मार दी थी। इस दौरान छोटे भाई के नाक की हड्डी टूट गई थी। साथ ही आंख पर भी चोट आई थी। वहीं बड़े भाई को हल्की चोटें आईं थी। इसके अलावा 11 जुलाई को संत नगर में 74 साल के बुजुर्ग को गाय ने 8 फुट उछालकर पटक दिया था। इससे उनके सिर व कंधे पर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed