{"_id":"6595b095716dddc10f09f109","slug":"bike-rider-beldar-dies-due-to-collision-with-canter-hisar-news-c-21-hsr1020-292659-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार बेलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार बेलदार की मौत
विज्ञापन
हिसार। सिरसा मार्ग पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार न्योली कलां निवासी 36 वर्षीय बेलदार विक्रम की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक बाइक को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
न्योली कलां निवासी विक्रम पीडब्ल्यूडी विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत था। मंगलवार शाम को ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जब वह सिरसा मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि विक्रम के चार बेटियां हैं। इस हादसे से उनके सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।