फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhim Army waved black flags

Hisar News: भीम आर्मी ने लहराए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army waved black flags
एचएयू के गेट नंबर चार के सामने लगे बैनर पर लगी सीएम की फोटो पर जूता मारते भीम आर्मी के सदस्य।
हिसार। भीम आर्मी के सदस्यों ने वीरवार को एचएयू के गेट नंबर चार के सामने जिला महासचिव अमित जाटव के साथ मारपीट करने के आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने काले झंडे लहराए। पुलिस ने भीम आर्मी के सदस्यों को सीएम नायब सिंह सैनी से मिलने से रोका तो काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद उन्होंने एचएयू के गेट पर रोष जताया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस का कहना है कि उक्त मामले में तीन आरोपी एसपीओ राजेश, होमगार्ड विकास और बसाऊ को गिरफ्तार किया जा चुका है और अदालत में चालान भी पेश कर चुके हैं। एडवोकेट संतलाल आंबेडकर ने कहा कि संगठन के सदस्यों को सीएम से मिलने से रोका गया, जबकि बुधवार को उपायुक्त को पत्र देकर सीएम से मुलाकात का समय मांगा था। इस अवसर पर जयवीर गोदारा, सुरेंद्र इंदल, सुधीर सातरोड़, कमल देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed